फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 2022 में 2017 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य, काम में लग जाएं कार्यकर्ता : पूनम बजाज

विज्ञापन
भाजपा के बूथ सम्मेलन में रामवीर परमार का स्वागत करते अगसौली मंडल संयोजक योगेश परमार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाजपा का बूथ चलो, विजय अभियान के तहत शनिवार को नगर के कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस पर भाजपा मंडल, प्रभारियों, संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि आज प्रदेश चौतरफा विकास के रास्तों पर पर चल रहा है। 2022 विधानसभा चुनाव में 2017 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का श्रीगणेश पूनम बजाज, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी राजा वर्मा, विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें दूसरे जिलों से आएं अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल संयोजकों, मंडल प्रभारियों, शक्ति केंद्र संचालकों, बूथ प्रभारियों की जमकर क्लास ली गई। उन्हें बताया गया कि किस तरह अभी से जमीनी स्तर पर जुट जाना है। पूनम बजाज ने कहा कि भाजपा आज विश्व में सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता पूरी तरह समर्पित है। पार्टी उसे पूरा मान सम्मान देती है।
विधायक वीरेंद्र राना ने कहा कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित होते हैं उसकी सदा ही विजय होती है। मैंने पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करते हुए जनता की सच्चे मन से सेवा की है। अगसौली मंडल संयोजक योगेश परमार ने कहा कि पूरा ग्रामीण अंचल भाजपा को ही वोट देगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्य सत्यपाल सिंह मदनावत, हरीशंकर भूरा पहलवान, रामवीर सिंह परमार, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी, मुकेश चौहान, नीरज वैश्य, मीरा माहेश्वरी, जयपाल सिंह चौहान, राजवीर सिंह कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, ओजवीर सिंह राना, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह भाई थे। इसके अलावा नरेंद्र सिंह चौहान, सुरेश चंद्र आर्य, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, अनिल ठाकुर, कमल नयन वार्ष्णेय, दीनदयाल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें