फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनाव में सपा से गठबंधन के लिए चल रही बातचीत : जयंत

विज्ञापन
हाथरस : जनसभा को संबोधित करते रालोद मुखिया जयंत चौधरी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि चुनाव में रालोद की कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कोई वार्ता नहीं चल रही है। कांग्रेस से गठबंधन की संभावना नहीं है। सपा से चुनावी गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही है। वह सादाबाद में जनसभा के उपरांत पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रालोद बुद्धिजीवियों की पार्टी है। किसी एक जाति या धर्म की पार्टी नहीं है। सर्वसमाज की पार्टी है। राजा महेंद्र प्रताप को लेकर पूछे सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि मथुरा में राजा साहब द्वारा स्थापित प्रेम विद्यालय जर्जर अवस्था में है। उसकी सरकार ने अभी तक सुधि नहीं ली। भाजपा का कोई नेता वहां क्यों नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत ने कहा कि वह मथुरा से सांसद रहे हैं तो राजा साहब की जयंती और पुण्यतिथि पर वहां जाते थे। राजा महेंद्रप्रताप के नाम से अलीगढ़ में जिस विवि की स्थापना प्रधानमंत्री कर रहे हैं, डेढ़ साल बाद भी वहां एक पत्थर नहीं लगा। अभी जमीन का आवंटन भी पूरा नहीं हुआ। क्या पांच साल में केवल शिलान्यास होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें