फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जुलूस निकालकर की दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की शाम को नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। लोग हाथों में पीड़िता को न्याय दो के स्लोगन लिखे बोर्ड लेकर चल रहे थे।
बता दें कि 13 वर्षीय किशोरी के साथ चार दिन पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो उसे तमंचे के बल पर धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। मां ने इस युवक और उसके भाई के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए भिजवा दिया। घटना से कस्बा पुरदिलनगर के लोगों में आक्रोश है। शनिवार की शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बे में जुलूस निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें