फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीकाकरण और मतदान को लेकर बरतें सजगता

विज्ञापन
तहसील सभागार में बैठक करते सीडीओ, एसडीएम। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील सभागर में सोमवार को सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कोरोना 19 वैक्सीनेशन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने और शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किए जाने के अलावा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक हर ग्राम पंचायत के शत प्रतिशत निवासियों का टीकाकरण होना अति आवश्यक है। यदि कोई व्यक्ति गांव से बाहर रह रहा है, तो उसकी सूचना भी उपलब्ध कराई जाए। सर्वे कराकर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएं। मतदाताओं को मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए, जिससे कि वह मतदान वाले दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और बूथों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, अभी समय रहते सभी प्रकार की अव्यवस्थाओं को दूर कर लिया जाए। आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन कराया जाए। यदि कहीं उल्लंघन होता पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ के अलावा एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, डीपीआरओ जीडी जैन, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, सादाबाद सहपऊ ब्लाकों के सभी सचिव, ग्राम प्रधान, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें