फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने संकल्प लें

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले में कई स्थानों पर भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाई गई।विचार गोष्ठी में भगवान वाल्मीकि को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।इसका ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
हाथरस : महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर राम दरबार मंदिर में हुआ अखंड पाठ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
वाल्मीकि समाज सुधार समिति के बैनर तले मोहल्ला सीयल स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई और हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में भगवान वाल्मीकि को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी सुरेश साहिल ने की और संचालन राजकुमार डब्बू ने किया। अर्जुन वाल्मीकि व राजू निर्भय ने कहा कि वाल्मीकि संस्कृत रामायण ग्रंथ के रचियता थे।
उन्होंने ग्रंथ के माध्यम से राम की मर्यादा, सत्य, प्रेम और भाईचारा के आचरण के साथ जीने की प्रेरणा दी। रूपेश साहिल ने कहा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर हम सभी को चलना होगा। तभी समाज का उत्थान होगा। कमलकांत वाल्मीकि, शहजाद बाबू, बिल्ला प्रधान, विजय खुराना, लखन मोदी, विपिन वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि व समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। वाल्मीकि जयंती विकास खंड कार्यालय में भी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। इसका ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी रीता सिंह, लेखाकार दिनेश सिंह, जीतू वर्मा, अशोक कुमार, आचार्य रवि शास्त्री, रविकांत शर्मा, महेश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, मालती देवी, लक्ष्मण शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें