फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीएसओ व डीसी ने किया खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शासन के निर्देश पर जिले में राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।इस दौरान ई पॉस मशीन से हो रहे वितरण के बारे में राशन कार्डधारकों से वार्ता की।
विज्ञापन
हाथरस : खाद्यान वितरण का निरीक्षण करते डीएसओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। डीसी मदन कुमार व डीएसओ ध्रुवराज यादव ने निरीक्षण किया।
डीसी मदन कुमार ने सासनी क्षेत्र की तीन दुकानों व हाथरस सदर क्षेत्र की दो दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों के स्टॉक रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया गया। दूसरी ओर डीएसओ ने सिकंदराराऊ क्षेत्र की तीन दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ई पॉस मशीन से हो रहे वितरण के बारे में राशन कार्डधारकों से वार्ता की।
विज्ञापन

राशन कार्डधारकों से खाद्यान्न वितरण के संबंध में भी पुष्टि की। डीएसओ ने बताया कि सभी राशन डीलरों को मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरण के बारे में निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार 12 अक्तूबर तक खाद्यान्न वितरण होगा। इसे लेकर राशन डीलरों के माध्यम से कार्डधारकों को सूचना पहुंचवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें