फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौनिहालों को भा रहा सूर्य नमस्कार और तितली योग

विज्ञापन
हाथरस : आंगनबाड़ी केंद्र दयानतपुर में बच्चों को योग करातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में स्वस्थ रहने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यही वजह है कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अब योग शिविरों की शुरुआत की गई है। बच्चे योग को लेकर काफी उत्साहित हैं। सूर्य नमस्कार और तितली योग जैसे योगासन बच्चों को खूब भा रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग करने आने वाले चंचल ने बताया कि मैडम योग सिखाती हैं। अब मुझे योग करने में मजा आने लगा है। रोहन ने बताया कि योग के लिए पहले हम लोग रोज नहीं आते थे, लेकिन अब हम लोग योग करने हर दिन आ रहे हैं। जाह्न्वी बताती हैं की योग वाली मैडम ने बताया कि अगर हम इसे हर दिन करेंगे तो बीमारियां हमसे दूर रहेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, तितली योग, पश्चिमोत्तानासन सिखाया जा रहा है। सासनी ब्लॉक के गांव दयानतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू रावत ने बताया कि बच्चे बहुत खुश हैं। समूह में योग करने के लिए बच्चे उत्साहित रहते हैं। योग के दौरान बच्चों को इसके फायदे के बारे में भी जागरूक किया जाता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सासनी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि तीन से छह वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग कराया जा रहा है। बच्चे योग को काफी पसंद कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

सक्रियता बढ़ाता है योग: डॉ. अवधेश
आयुष चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि योग करने से बच्चे को भूख लगती है। रक्त का संचार अच्छा होता है। बच्चे का विकास अच्छा होता है। बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं होता है। योग करने से बच्चों का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। वह इससे बीमारियों से बच पाते हैं। योग बच्चों को अधिक सक्रिय बनाता है। साथ ही उनका शरीर भी अधिक लचीला बनता हैं। हर दिन योग करने से बच्चों के मस्तिष्क का विकास भी सही रूप में होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें