न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मिशन शक्ति अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व में माह के चतुर्थ बुधवार को हाथरस शहरी परियोजना में स्वावलंबन शिविर का आयोजन किया गया।
महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पांसरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
महिलाओं को स्वयं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अन्य ग्राम सभा स्तर पर शिविर का आयोजन कर समस्त योजनाओं के आवेदन कराए गए। पूर्व में हुए आवेदनों में आ रही समस्याओं को निस्तारित किया गया। इस अवसर पर प्रोबेशन विभाग से रामजी वर्मा, प्रवीण यादव एवं सहरी परियोजना से सुपरवाइजर ओमवती, पुष्पलता, सुमित उपाध्याय, शरद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा, राजनी, शशिवाला, रेखा, किरण आदि उपस्थित रहीं। संवाद