नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी, ठेका सफाई कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल थे। इनकी मांग थी कि उन्हें वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा।
इनका आरोप था कि उनके वेतन और पेंशन को जलनिगम के कर्मचारियों को दिया जा रहा है। जलनिगम के कर्मचारी कोई काम नहीं कर रहे। इन कर्मचारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। संवाद