फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बूथ से लेकर जिले तक संगठन को बनाएं मजबूत

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद जिला प्रभारी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में जिला प्रभारी ने मंगलवार को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से लेकर जिले तक वह भाजपा को मजबूती दिलाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी भी बूथ, मंडल व विधानसभा में जा सकते हैं। बैठक में सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, चौधरी नत्थी सिंह, ब्रजेश चौहान, रामवीर सिंह भैया, सुनीता वर्मा, रत्नेश चटर्जी, नंदनी देवी, मोहित बघेल, विष्णु बघेल, अविनाश तिवारी, राम कुमार वर्मा, शरद माहेश्वरी, राजेश सिंह गुड्डू, अनुज चौधरी, शिवदेव दीक्षित, अमन जैन, जितेंद्र वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय आदि थे। बैठक का संचालन हरिशंकर राना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें