फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फिर सुशासन की सरकार चाहते हैं तो अधिक संख्या में करें मतदान : अरुण

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी का सुशासन लाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकलकर मतदान करना होगा। वीरेंद्र सिंह राना की जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत है। वे बृहस्पतिवार को नगर के सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अरुण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे विकास कार्यों पर अनर्गल टीका टिप्पणी पर उतर आए हैं। वे नहीं बता पा रहे हैं कि 2012-2017 तक सपा सरकार में क्या कार्य हुए हैं। सपा के पांच वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में अनगिनत दंगे हुए।
विज्ञापन

व्यापारियों के अपहरण हुए, महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया गया। योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही गुंडों, माफियों की संपत्तियां पर बुलडोजर चलने लगा। गुंडे, माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा के पास विकास का रोडमैप है।
कोरोना काल में जब सब लोग अपने घरों में कैद थे मुख्यमंत्री ने जाकर बीमारों का हाल जाना। कोरोना काल के बाद कोई भी परिवार भूखा ना सोये इसके लिए डबल इंजन की सरकार ने महीने में दो-दो बार राशन देने का काम किया।
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य है देश-प्रदेश में खुशहाली व उन्नति लाना है। आपको यहां से वीरेंद्र राना को जिताकर भेजना है। युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आज परिवर्तन का दौर चल रहा है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।
इसे बरकरार रखने के लिए आपको फिर से भाजपा को वोट देना होगा। इसके अलावा सांसद राजवीर सिंह दिलेर, यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी, छत्रपाल सिंह व नीरज वैश्व ने भी राना को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन

सम्मेलन में राहुल सिंह, धीरेंद्र सिंह गहलोत, विपिन वार्ष्णेय, बृजेश चौहान, आरती त्रिवेदी, केके राघव, शशिबाला वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, संतोष पुंढीर, योगेश शर्मा, गिरीश मोहन गुप्त, विशाल वार्ष्णेय, कृष्णा यादव, देवेंद्र राघव, चंचल गुप्ता, तेजवीर सिंह सिसोदिया, संजीव जाखेतिया, केके यादव, जितेंद्र वार्ष्णेय, हिर्देश चौहान, पप्पू प्रधान, सोनू चौहान, अमित प्रधान, जागराज, धीरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, शीलेंद्र प्रधान, सुधीर कुमार, शेखर पुंढीर, रामप्रताप, टीटू पुंढीर, कुशल सिसोदिया आदि थे। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें