फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाली की खुदाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 15 लोग घायल

विज्ञापन
मारपीट में घायल को अस्पताल ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

गांव मई नगरिया में नाली की खुदाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मई नगरिया निवासी के प्रवीण कुमार पुत्र गोधन सिंह ने कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया है कि सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे वह अपने घर पर था। उसके छोटे भाई के बच्चे का नामकरण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोग हाथों में लाठी डंडा, फावड़ा लेकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घर के सात सदस्य घायल हो गए। प्रवीण ने छोछक का सामान ले जाने का आरोप भी लगाया है। मारपीट मेें दूसरे पक्ष के भी आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से दो लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना कि दोनों पक्षों में नाली खुदाई को लेकर मारपीट हुई है । मारपीट में छोछक का सामान ले जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें