फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चित्रकला के पेपर में दूसरे की परीक्षा दे रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

श्री महीपाल सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई सादाबाद में दूसरे के स्थान पर चित्रकला की परीक्षा दे रहे एक युवक को केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए डीआईओएस ने भी संबंधित थाने में तहरीर दी है।
सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा थी। श्री महीपाल सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई सादाबाद के परीक्षा केंद्र पर जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तो आंतरिक व वाह्यीय केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कमरा नंबर तीन में परीक्षा दे रहे एक छात्र पर शक हुआ।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि असली छात्र के स्थान पर आगरा का अन्य युवक परीक्षा में बैठा था। उसकी फोटो व प्रवेश पत्र के फोटो से मिलान किया गया तो उसमें भिन्नता पाई गई। केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ उसे सादाबाद थाने लेकर पहुंचे और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

फर्जी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक रामकुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सादाबाद कोतवाली में हमने भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें