फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras stampede: अनुयायियों को भेजने के लिए हाथरस जंक्शन पर रोकी गईं कई सुपरफास्ट ट्रेन, 3 खाली कोच भी तैयार

Wed, 03 Jul 2024 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सिकंदराराऊ के नेशनल हाईवे स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी के सहारे खेतों में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में करीब 121 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पर रोकी गईं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए हादसे के बाद उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर साकार हरि बाबा के अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ को स्टेशन से हटाए जाने के लिए रेलवे के आला अधिकारियों के आदेश पर कई सुपरफास्ट ट्रेनों को रोका गया। इन ट्रेनों में अनुयायियों को सवार कर रवाना किया गया।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ में अपने वाहनों के साथ ही कई लोग अन्य साधनों से भी सत्संग के लिए पहुंचे थे। घटना के बाद कई लोग विभिन्न वाहनों से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर भीड़ के इकट्ठा होने की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। 

माना जा रहा है कि आला अधिकारियों के आदेश पर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर नई दिल्ली से पटना जाने वाली 02393 स्पेशल एक्सप्रेस के साथ दिल्ली से बरौनी जाने वाली 02564 बरौनी एक्सप्रेस को भी रोका गया। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने कहा कि भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदर राव स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों पर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा लागू की गई है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा-टनकपुर मेला स्पेशल, आगरा फोर्ट-कासगंज पैसेंजर स्पेशल और बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को सिकंदर राव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। 

साथ ही, ट्रेन मार्ग पर अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ठहराव दिया गया है। मंत्रालय ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि डॉ. सौरभ डंडियाल की देखरेख में एक मेडिकल टीम को ऐसे यात्रियों के लिए मौके पर तैनात किया गया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार या किसी भी तरह के मेडिकल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

 
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि स्टेशन पर इंतजार कर रहे सभी लोगों को पानी और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, "हमने कासगंज स्टेशन पर तीन खाली कोच तैयार रखे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें विशेष ट्रेनों के रूप में सिकंदर राव स्टेशन की ओर भेजा जा सके। हाथरस में मंगलवार को एक धार्मिक समागम में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें