फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : बरौस टोल प्लाजा के पास गांव नगला कंचन के सामने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बरौस स्थित टोल प्लाजा के पास गांव नगला कंचन के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को सादाबाद सीएचसी लाया गया। घायल हुई एक युवती को उपचार के लिए मौके से ही परिजन आगरा ले गए। पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विशाल पुत्र कुलदीप सिंह निवासी नगला छत्ती बिसावर, भरत पुत्र जयपाल निवासी गोकुलपुरा लोहा मंडी आगरा और कहरई शमसाबाद रोड आगरा निवासी शनि पुत्र जयपाल एक बाइक से हाथरस से आगरा जा रहे थे। इस दौरान बरौस टोल प्लाजा के पास अचानक किसी प्रकार उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से पैदल जा रही एक युवती पायल निवासी नगला कंचन चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक पर सवार विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। भरत और शनि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवकों को हाइवे की एबुलेंस के जरिये सादाबाद सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया तो वहीं शनि और भरत का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया। इधर, युवती पायल का उपचार भी आगरा में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जाती है। फिलहाल, पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें