फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बेसिक स्कूलों की बालिकाओं को नवरात्र में दिया जाएगा सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नवरात्र के नौ दिनों में बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं और महिलाओं को उनके लिए बने कानून और अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ ने इस बारे में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया है। बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूल छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शासन परिषदीय विद्यालयों के बच्चों विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मीना मंच, जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम, मीना कैंपन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बच्चों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए हमारे संवैधानिक अधिकार नाम की बुकलेट भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें