एसपी विनीत जायसवाल ने धनतेरस के अवसर पर नगर के बाजार में भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने दुकानदारों व आमलोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। एसपी ने बाजार से दीपक खरीद कर पर्व को मनाया।
शाम होते ही एसपी विनीत जायसवाल, सीओ सुरेंद्र सिंह, सीओ मनोज शर्मा, कोतवाल प्रवेश राना ने कस्बे के बाजार में भ्रमण किया। उन्होंने जीटी रोड पर लगी लाइटों व बाजार में की गई सजावट की प्रशंसा की। साथ में पालिका सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय आदि थे।