फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसपी ने परखीं पुलिस व सुरक्षा बलों के ठहरने की तैयारियां

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने मतदान ड्यूटी के लिए जिले में आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों, टैंक हैडक्वार्टर में आने वाले अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल और होमगार्ड के ठहरने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों के बारे में जानकारी ली।
सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को इन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस व सुरक्षा बलों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था, पानी, बिजली, स्नानागार, शौचालय एवं वाहनों को खड़ा करने के स्थान आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल, पीएसी और होमगार्ड के जवानों के लिए मतदान से पहले और मतदान के दिन अच्छी गुणवत्ता का भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए और कहा कि मतदान के दिन जवानों को समय से लंच के पैकेट उपलब्ध करा दिए जाएं।
गोष्ठी में एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ सिटी रुचि गुप्ता, सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, सीओ कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्राधिकारी चुनाव मनोज कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
चुनाव ड्यूटी के लिए इतना पुलिस बल आया
विधानसभा चुनाव के मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिले की पुलिस के 25 निरीक्षक, 191 उपनिरीक्षक, 750 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 75 महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी एवं 487 होमगार्ड की सशस्त्र और नि:शस्त्र ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा गोरखपुर, मेरठ एवं ट्रेड टैक्स फोर्स से 255 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों एवं 2,712 सशस्त्र व नि:शस्त्र मुख्य आरक्षी व आरक्षी (2,444 सशस्त्र मुख्य आरक्षी/आरक्षी एवं 268 नि:शस्त्र मुख्य आरक्षी/आरक्षी) और गोरखपुर, बहराइच, देवरिया व मिर्जापुर से 2,199 होमगार्ड जिले के लिए आवंटित हुए हैं।
साथ ही 47 कंपनी अर्धसैनिक बल एवं दो कंपनी पीएसी आवंटित हुई है। एसपी द्वारा जनपद में उपलब्ध पुलिस बल व बाहर से आने वाले पुलिस बल की ड्यूटी समय से नियमानुसार लगाकर बुकलेट तैयार करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

15 पिंक बूथों पर लगी महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी
जिले में महिला मतदाताओं के लिए 15 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इनमें पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बूथों की ड्रोन कैमरे से मैपिंग कराई गई है और मतदान के दिन ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें