संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
समाजवादी पार्टी के बूथ पर चौपाल करो, हर बूथ पर यूथ, अपना बूथ करो मजबूत कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गढ़ी गुमानी में रविवार को देवी सिंह फौजी प्रधान के संयोजन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल सपा के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और भाजपा की दमनकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
चौपाल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जो गैस सिलिंडर 400 रुपये का आता था वह अब 950 रुपये में मिल रहा है। डीजल और पेट्रोल के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।
पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर विकास की राजनीति की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है और प्रदेश में विकासवादी सपा सरकार को लाना है।
इस मौके पर भगत सिंह, कैलाश ठेनुआ, गुरमुख चौधरी, अशोक अग्रवाल, पूरन सिंह कुशवाह, अर्जुन चौधरी, अनुज परमार, गुल मोहम्मद, लियाकत अली, शौकत अली, हरिओम, राहुल, धरमवीर चौधरी, दौला पंडित, काले खां, रिजवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।