न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार युवती के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के उसके घर आना जाना था । पीड़िता का कहना है कि युवक ने कब उसका वीडियो बना लिया उसे पता नहीं चला। युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये लेना शुरू कर दिया।
बेइज्जती के डर से युवती ने युवक को घर में रखे 49500 रुपये दे दिए। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद