फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का बेटा व एडीजीसी का भतीजा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का बेटा और एक एडीजीसी का भतीजा लापता हो गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार लोधी निवासी आदर्श नगर का बेटा होरांजनेय (17 वर्ष) और एडीजीसी नीलकमल कुलश्रेष्ठ का भतीजा वासू उर्फ रतन कुलश्रेष्ठ (17 वर्ष) पुत्र आदर्श मोहन सक्सेना निवासी साकेत कॉलोनी शहर के बागला इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

होरांजनेय व वासू उर्फ रतन कुलश्रेष्ठ 10 मई मंगलवार की सुबह घर से सुबह करीब सात बजे बागला इंटर कॉलेज पढ़ने के लिए आए थे, लेकिन दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे तो दोनों के परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश में जुट गए। जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव राधा माधव शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का बेटा और एडीजीसी के भतीजे के लापता होने के संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मांग की है कि दोनों बच्चों की तलाश की जाए और उन्हें सकुशल बरामद करें। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि दोनों की तलाश में टीम लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें