फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हाथरस में सिपाही और सब्जी विक्रेता पॉजिटिव

विज्ञापन
हाथरस: सीकनापान गली में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते सीएमओ। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सिपाही और सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिले। सिपाही फिरोजाबाद में तैनात है। संक्रमित सिपाही को उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सब्जी विक्रेता को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पीटल में दाखिल कराया गया है। पिछले 24 घंटे में जनपद में तीन संक्रमित सामने आए हैं। अब तक सात मरीज कोरोना के मिले हैं।
बीते शुक्रवार को शहर की सदर कोतवाली में कैंसर पीड़ित लकड़ी कारोबारी पॉजिटिव मिला था। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया था। शनिवार को जनपद में दो और पॉजिटिव मिले। फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात संक्रमित सिपाही गणपत नगर निवासी है। तबियत बिगड़ने पर उसने 19 अप्रैल को मेडिकल लीव ले ली थी। वह खुद जेएन मेडिकल कॉलेज में अपना टेस्ट कराने के लिए गया। वहां से शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सिपाही को उपचार के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया। उसकी पत्नी व दो बेटों को क्वारंटीन सेंटर में पहुंचा दिया। दूसरा संक्रमित सब्जी विक्रेता स्थानीय लाला का नगला निवासी है। यह आगरा से सब्जी व फल लाता था। 19 अप्रैल को आगरा से आने पर खुद का चेकअप कराने के लिए बागला अस्पताल गया था। वहा से उसे आरपीएम कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। 26 अप्रैल को जांच के लिए उसका सैंपल जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पॉजिटिव आने पर उसे मुरसान सीएचसी में बनाए गए कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना सक्रंमित दो नए मरीज सामने आए हैं। सिपाही को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, लाला का नगला निवासी सब्जी विक्रेता को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पीटल में दाखिल कराया गया है।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें