फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह खेत की सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए।
हसायन क्षेत्र के गांव बकायन निवासी महाराज सिंह का 28 साल का बेटा प्रेमचंद्र रविवार की सुबह खेत में सिंचाई कर रहा था। नाली से पानी खेत में खोलकर वह वहीं पर लेट गया। इस दौरान उसे सांप ने पैर में डंस लिया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह भी खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक बेहोश होने लगा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू हुआ, लेकिन कोई लाभ न होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किए जाने की तैयारी की गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें