फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : साइकिल सवार बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

साइकिल सवार बुजुर्ग की रविवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। वहां उनके परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की और फिर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित चमन विहार कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय मोहनलाल पुत्र जगन्नाथ प्रसाद साइकिल से शहर की तरफ आ रहे थे। इस बीच गांधी तिराहे के पास वृद्ध की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह वहीं गिर गए। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने वृद्ध को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें