फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस की एसी बोगी में उठा धुआं, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस की एसी बोगी से उठा धुआं, खलबली
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर करीब छह मिनट खड़ी रही ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह लखनऊ-बंाद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी से धुआं उठता देख रेलवे कर्मियों में खलबली मच गई। ट्रेन स्टेशन पर करीब छह मिनट तक खड़ी रही। स्टाफ ने खामी को दूर किया। तब जाकर ट्रेन को कासगंज की ओर रवाना किया गया।
लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की सुबह करीब 11 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। इस दौरान एक यात्री ने स्टेशन अधीक्षक को ट्रेन की बोगी से धुआं उठने की सूचना दी। धुआं उठता देख यात्रियों और रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन के चालक व गार्ड को अवगत कराया। ट्रेन में सवार डब्ल्यूआरसी स्टाफ एसी थ्री टायर की बोगी में पहुंचा। बोगी में खामी को दूर किया। इस कारण छह मिनट तक ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। खामी दूर होने के बाद ट्रेन को कासगंज की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें