बागला कॉलेज में क्रिकेट मैच में विजयी टीम।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे आरजीएस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। एसपी एकेडमी ने हाथरस इलेविन को हराते हुए फाइनल की ट्राफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर हाथरस इलेविन के कप्तान डोनेश ने पहले खेलने का निर्णय लिया। हाथरस इलेविन ने 20 ओवर में टीम ने 157 रन बनाए। अवधेश ने 72 व हसीन ने 21 रन की पारी खेली। राहुल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपी एकेडमी के विकेट लगातार गिरते रहे। आखिरी गेंद पर वीरेश ने छक्का मारकर एसपी एकेडमी को जिताया। अपायरिंग की भूमिका मुकुल दीक्षित व राजू शर्मा ने की। स्कोरिंग सूरज व अरूण ने की। विजेता टीम को 12 हजार रुपये नगद व आकर्षक ट्रॉफी देकर वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश सिंह व नितिन बागला ने सम्मानित किया। उप विजेता टीम को 06 हजार रूपये नगद और टॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान राहुल तिवारी,गोपाल पोनिया, शेखर कश्यप, शैलेष कुमार, विष्णु राजपूत, राजेश शर्मा, सुजीत पचौरी, चंद्रमोहन, सिद्वार्थ शर्मा, राहुल कुमार, संदीप,रोकी, विक्की, आदि मौजूद थे।