फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाजपाइयों ने चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, की नारेबाजी

विज्ञापन
हाथरस: तालाब चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कई स्थानों पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चीन के सामान का बहिष्कार करने की लोगों से अपील की।
भाजपा के अध्यक्ष शरद माहेश्वरी नेतृत्व में शुक्रवार को तालाब चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया।
चीन विरोधी नारे लगाए गए और चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए लोगों से अपील की गई। इस मौके पर निर्णय लिया कि चीन के किसी भी समान का चाहे वह घरेलू ,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का किसी भी सूरत में उपयोग नहीं करेंगे।चीन ने हमेशा भारत को और भारत की जनता को धोखा दिया है ।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हमेशा शांति वार्ता को प्राथमिकता दी है। सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत अपने तरीके से बदला लेगा। पुतला दहन करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ,महामंत्री अशोक गोला,दिनेश शर्मा ,रमेश राजपूत ,वीरेंद्र गुप्ता कप्तान ,मोहित शर्मा ,सुनील वर्मा एडवोकेट,मुकेश सोनी,राज कुमारी चौहान, शालिनी पाठक ,भूपेंद्र कौशिक ,अर्जुन बाल्मीकि ,राजेंद्र सिंह चौहान ,सुरेश चौधरी, रवि शर्मा आदि थे।वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें