हाथरस: चाइना की टिकिटों का संग्रह जलाते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चीन की हरकत पर लोगों में काफी गुस्सा है और लोग अपना गुस्सा तरह-तरह से इजहार कर रहे हैं। शहर में एक सराफा कारोबारी शैलेंद्र वार्ष्णेय पर काफी दुर्लभ डाक टिकिटों का संकलन हैं ।
इसमें चाइना की डाक टिकिटें भी शमिल हैं। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की अगुवाई में यहां क िला गेट पर प्रदर्शन किया और अपने पास एकत्रित चाइना की डाक टिकिटों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग चीन की निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें। इस मौके पर देश के शहीद सैनिकों को श्धांजलि दी गई। प्रदर्शन में प्रदीप गुप्ता, प्रियांक वार्ष्णेय, मनोज उपाध्याय, मुकेश वार्ष्णेय, दिनेश शर्मा, संजीव, मुकुल आदि मौजूद थे।