फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: त्योहार पर पूरे दिन जाम से सिसका शहर

विज्ञापन
हाथरस: धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली को लेकर बाजारों में दिन भर चहल पहल रही। पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरियर लगाए इसके बावजूद बाजारों में कुछ बड़े वाहनों की एंट्री हो गई जिससे जाम लग गया। भीड़ की वजह से भी शहर के मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोग दिन भर रेंगते रहे।
विज्ञापन

शहर में पिछले काफी समय से तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की वजह से लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिवाली के त्योहार से एक दिन पहले जब बाजारों में भीड़ उमड़ी तो शहर के तालाब चौराहे के अलावा सासनी गेट चौराहा, बिजली कॉटन मिल चौराहा, मधुगढ़ी चौराहा, चामड़ गेट चौराहा पर लोगों ने जाम की समस्या झेली। वहीं ई-रिक्शा की वजह से भी खरीदारी करने के लिए बाजार आए लोगों को जाम की दिक्कत झेलनी पड़ी। भीड़ की वजह से भी पूरे दिन जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें