फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना संक्रमित युवा व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के 40 वर्षीय युवा व्यापारी की कोरोना संक्रमित होने के बाद शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर उनके निधन पर शोक जताया। गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बा निवासी 40 वर्षीय युवा व्यापारी प्रवीण कुमार वार्ष्णेय पुत्र राजकुमार वार्ष्णेय उर्फ रजो लाला की कोरोना बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। यह व्यापारी हाथरस में रहकर व्यापार करते थे। तबियत खराब होने पर उन्हें 22 दिन पहले प्रेम रघु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उनको कोरोना संक्रमित बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर छह दिन पूर्व उनको वृंदावन के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुक्रवार की सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। शव आने के बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें