ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पिछले कई दिनों शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की जिंदगी पर यह शीतलहर भारी पड़ रही है। ऐसे में सोमवार को छह लोगोें की मौत हो गई। यह लोग गंभीर बीमारियों से बीमारियों से जूझ रहे थे और कड़कड़ाती ठंड में इनकी मौत हो गई।
ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड वृद्धों व बच्चों पर असर डाल रही है। सोमवार को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी अनशार की पत्नी नसरीन (50) की अचानक तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी नेतराम की पत्नी लोंग श्री (80), कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला रामजी द्वारा नाई पाड़ा निवासी लाला राम शर्मा की पत्नी अनमोल देवी, कस्बा मेंडू निवासी जमील (50), शहर के सादाबाद गेट निवासी रामप्रकाश शर्मा की पत्नी लक्ष्मी(70) और प्रकाश टेक्सटाइल्स कॉलोनी निवासी निरंजन सिंह (45) की हालत खराब होने पर परिजन अस्पताल लाए।
ये सभी पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। ठंड अधिक होने के कारण इनकी तबियत और बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।