हाथरस: लॉकडाउन के चलते शहर के नजिहाई बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे रविवार को बाजारों में खामोशी छायी रही। सुबह जरूर लोगों ने दूध, सब्जी आदि सामान की खरीददारी की। उसके बाद लोग अपने घरों में ही रहे। वहीं पुलिस पूरे दिन बाजारों में गश्त करती रही और वाहनों की चेकिंग करती रही। दवा की दुकानें खुली रहीं।
रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन का दूसरा दिन था। ऐसे में सड़कों पर खामोशी छाई रही और सन्नाटा पसरा रहा। सुबह जरूर लोगों ने सब्जी, दूध आदि रोजमर्रा की जरूरत के सामान की खरीददारी की। इसके बाद ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले, अलबत्ता कॉलोनियों और गलियों में जरूर चहल-पहल देखने को मिली।
राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी कम वाहन दिखे। रोडवेज बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। पुलिस का इस दौरान बाजार में खासा पहरा लगा रहा। पुलिस फोर्स मुख्य बाजारों पर तैनात रही और वाहनों की चेकिंग भी करती रही।