न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गांजा की तस्करी करने के आरोप में सात अभियुक्ताें को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 300 किग्रा अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये) एवं तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक को बरामद किया गया है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गांव बरौस के पास आगरा-हाथरस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान टाटा ट्रक में छिपाकर गांजा की तस्करी करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से कुल 300 किग्रा गांजा (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये) एवं तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक बरामद हुआ है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध गांजा को टाटा ट्रक में छिपाकर उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। सभी गिरफ्तार अभियुक्तगणों से गहन पूछताछ की जा रही है और तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के संबंध में अहम जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।
विभिन्न जिलों में करते थे आपूर्ति
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा अवैध गांजा को उड़ीसा से लाकर विभिन्न जनपदों में छिपाकर रखते हैं तथा जनपद हाथरस के अलावा, जनपद मथुरा, जनपद अलीगढ़ आदि जनपदों में फुटकर में लोगों को बेचकर लाभ कमाते हैं ।
ये हैं गिरफ्तार अभियुक्तगण-
सुभान शेख अमीर पुत्र शेख अमीर निवासी साऊदा थाना सावदा जनपद जलगांव महाराष्ट्र ।
भगवत महाजन पुत्र केशव निवासी साऊदा थाना सावदा जनपद जलगांव महाराष्ट्र ।
नीरज कुमार उर्फ दीपक पुत्र तेजवीर सिंह निवासी नगला चेता थाना राया जनपद मथुरा ।
रामवीर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जीवनपुर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ।
सुनील पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी जीवनपुर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ।
जितेंद्र पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला अर्जुनिया थाना राया जनपद मथुरा ।
विष्णु पुत्र मानसिंह निवासी लोका थाना महावन जनपद मथुरा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सादाबाद डीके सिसोदिया, प्रभारी एसओजी गिरीशचंद्र गौतम, उपनिरीक्षक रितेश कुमार सर्विलांस प्रभारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल एसओजी जवाहरलाल, हेड कांस्टेबल सर्विलांस टीम पवनेश कुमार व चंद्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम थाना सादाबाद, कांस्टेबल एसओजी जोगिंदर सिंह, सोनवीर सिंह, रमन कुमार, अंशू यादव, पंकज कुमार, अरुण कुमार, गौरव कुमार आदि शामिल थे। संवाद