फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दहेज न मिलने व बेटी पैदा होने पर विवाहिता को जलाया, मौत

विज्ञापन
हाथरस : दहेज की खातिर जलाकर मारी गई निशा का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली-लालपुर में बृहस्पतिवार को ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने, बेटी पैदा करने पर विवाहिता की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। मायके वालों का आरोप है कि 90 फीसदी जलने के बाद विवाहिता के शव को गायब करने के इरादे से एंबुलेंस में ले जाते समय हल्ला मचने पर ससुराल वाले शव को एंबुलेंस में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
उपेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सम्मा थाना ढोलना जिला कासगंज ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख कहा गया है कि निशा पुत्री स्व बृजेश की शादी उसके चाचा उपेंद्र व घर के अन्य सदस्यों ने नीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव नावली लालपुर से ढाई वर्ष पूर्व पर्याप्त दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ समय बाद ही निशा का दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। मायके वालों ने कई बार ससुराल वालों को समझाया कि वह बहुत गरीब हैं। बेटी के माता-पिता भी नहीं हैं। कुछ माह पूर्व निशा ने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि तब से ही ससुराल वाले बेटी पैदा होने को लेकर उसे परेशान करने लगे। बृहस्पतिवार की शाम को निशा को
विज्ञापन

विवाहिता की सास चंद्रवती, पति नीरज, ससुर ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरूप, रवेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश, रीना पुत्री ओमप्रकाश, निर्वेश कुमार पुत्र अर्जुन ने आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद शव को गायब करने के इरादे से यह लोग एंबुलेंस में लेकर भागे। वह लोग पीछे आ रहे थे। पंत चौराहे पर उन्होंने हल्ला मचाया तो ससुराल वाले शव को एंबुलेंस में पड़ा छोड़ भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सराय में विवाहिता की मौत
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में एक विवाहिता की मौत होने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव सराय निवासी भोले की पत्नी गुड़िया को बृहस्पतिवार को पेट में दर्द हुआ। उसकी बुआ भी उसे देखने आई। उसके बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। गुड़िया के पिता सरमन निवासी गांव किलर मऊ थाना बागवाला एटा गांव आए। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें