फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर गांव हड़ौली एवं हाथरस जंक्शन के मध्य मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अप लाइन पर 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव खंभा नंबर 1304-23 के पास मिला। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। घायल को उपचार के लिए सासनी के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार की सुबह सासनी रेलवे स्टेशन से इस बारे में मीमो लिखकर पुलिस को भेजा गया। शव पर पीले एवं सिलेटी रंग की शर्ट, सफेद और हरे रंग का लुंगी है। शव के पास कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें