फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मडराक और गांव ममौता खुर्द के मध्य रविवार की सुबह अप लाइन पर एक 22 वर्षीय युवक का शव खंभा नंबर 1311-3 के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की सुबह मडराक रेलवे स्टेशन प्रभारी ने मीमो लिखकर पुलिस को सूचना दी कि रेलवे की अप लाइन पर लावारिस व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव पर काली शर्ट, नीला लोअर, लाल रंग का अंडरवियर था। शव के पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें