फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत भवनों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण कर भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में संचालित किए जाने को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंचायत भवनों के संचालन न होने की स्थिति में अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों से पंचायत भवनों के निर्माण की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले की 184 ग्राम पंचायतों में नए भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष दो ग्राम पंचायतों में फिलहाल पंचायत भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं करीब 67 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ साथ फर्नीचर आदि की खरीद फरोख्त भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं करीब 125 ग्राम पंचायतों में लगभग निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब शासन स्तर से पंचायत भवनों का संचालन कराने को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देेशों के क्रम में डीपीआरओ ने ब्लॉकबार डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इस डाटा के आधार पर पंचायत भवन के संचालन में लापरवाही बरतने वाले सचिवों व पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें