फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतगणना के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, जुलूसों पर पाबंदी

विज्ञापन
हाथरस : मतगणना को लेकर आगरा रोड पर निरीक्षण करते एएसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल के अलावा काफी पुलिस बल भी लगाया गया है। वहीं कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेगा। इस पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि मतगणना में छह पुलिस उपाधीक्षक, 11 प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 22 निरीक्षक, 97 उपनिरीक्षक, 505 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 220 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले में प्राप्त एक कंपनी पीएसी, दो कंपनी व एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल (सीआईएसएफ) की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम व आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी और रिजर्व टीम का गठन किया गया है। यह टीमें सभी दंगा नियत्रंण उपकरणों के साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर गलत व भ्रामक खबर प्रसारित कर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार की झूठी अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जाता है या किसी भी तरह से मतगणना की प्रक्रिया में विघ्न डालकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें