हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 14वें/15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में बैठक हुई। डीएम रमेश रंजन ने स्वीकृत कार्यों को समय से व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी प्रस्ताव जनसामान्य की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित हैं। प्रस्तावों में जल निकासी, नाली, सीवर, सीसी/इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, कायाकल्प आदि से संबंधित है। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों की ओर से प्रस्तुत किए गए कुछ प्रस्तावों को छोड़कर शेष प्रस्ताव सर्व सहमति के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व बैठक में जिन प्रस्तावों को सर्व सहमति के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिलाधिकारी ने उनको तत्काल पूर्ण करने केे निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में खरीदी जाने वाली सामग्री को जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के संबंध में डीपीआर तैयार करने से पूर्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नग
र पंचायतों को अधीक्षण अभियंता के साथ निर्धारित स्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट से कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि पूर्व में स्वीकृति कार्यों का कार्य प्रारंभ न हुआ हो तो उन स्वीकृत कार्यों को निरस्त कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने की दशा में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।