फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीजलपुर में अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम अंजली गंगवार की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को गांव बीजलपुर में किए जा रहे मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने छापा मारा। खनन कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। मौके से खनन में प्रयोग की जा रही जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अंजली गंगवार ने बताया कि सादाबाद और सहपऊ क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव बीजलपुर में खेत में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन हो रहा था। जेसीबी को मौके से जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर लेखपाल प्रेमपाल सिंह व पुलिस भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें