फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सदर एसडीएम पर पीटने का आरोप, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच, हाथ जोड़कर पीड़ित ने बताया सब video में

Tue, 12 Dec 2023 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के मुरसान निवासी नकुल चौधरी ने प्रसारित वीडियो में कहा कि जब वह एसडीएम के पास गए तो उन्होंने उनसे कुछ नहीं पूछा और उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन गाड़ी में बिठा लिया। पहले सादाबाद ले गए, वहां से चंदपा ले गए। वहां एक शीतगृह के पास उनकी पिटाई की गई, जिससे उनके गुप्तांगों में काफी चोट आई है। पीड़ित ने पिटाई की कुछ तस्वीर भी शिकायत के साथ भेजी हैं।
विज्ञापन
पीड़ित नकुल चौधरी वीडियो में आपबीती बताते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान के निवासी नकुल चौधरी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो प्रसारित करते हुए उपजिलाधिकारी सदर पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत की है। इसके बाद डीएम अर्चना वर्मा ने एडीएम न्यायिक मोईनूल इस्लाम को जांच अधिकारी नामित किया है। हालांकि एसडीएम का कहना है कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन



मुरसान निवासी नकुल चौधरी ने प्रसारित वीडियो में कहा है कि उन्होंने 8 दिसंबर को मुरसान में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए एसडीएम सदर रविंद्र कुमार का सूचित किया था, लेकिन एसडीएम ने काई संज्ञान नहीं लिया। डीएम को फोन किया तो उन्होंने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त अलीगढ़ को फोन किया, जिसके बाद एसडीएम का उनके पास फोन आया था और उन्होंने पूछा था कि अवैध खनन कहां हो रहा है। इसके लिए उन्हें बुलाया गया। जब वह उनके पास गए तो उन्होंने उनसे कुछ नहीं पूछा और उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन गाड़ी में बिठा लिया। पहले सादाबाद ले गए, वहां से चंदपा ले गए। वहां एक शीतगृह के पास उनकी पिटाई की गई, जिससे उनके गुप्तांगों में काफी चोट आई है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पिटाई की कुछ तस्वीर भी शिकायत के साथ भेजी हैं। पिटाई के बाद यह लोग पीड़ित को थाना चंदपा ले गए। इन लोगों ने शिकायत करने की बात पर डराया-धमकाया और चंदपा थाने में यह कहकर बंद कराया कि यह अवैध खनन करता है। इसके ऊपर कट्टा रखकर सुबह चालान करना है। उन्हें थाने में बंद करा दिया गया। सुबह भाई व पिता आए और उन्हें छुड़ाया। 
विज्ञापन


वीडियो में पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई और ऐसा न होने पर 14 दिसंबर को जिलाधिकारी के यहां आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। एसडीएम सदर रविंद्र कुमार ने बताया कि खनन को लेकर आपस में ही दो पक्षों में विवाद हुआ होगा। उनका इस घटना से कोई लेनदेना नहीं है। यह लोग अवैध खनन करते हैं। इस तरह की शिकायतें अक्सर आती हैं। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने जनता दर्शन के माध्यम से शिकायत दी थी। शिकायत पर एडीएम को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें