हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन
प्रेमपाल पुत्र केशवदेव निवासी सलेमपुर थाना हाथस जंक्शन बाइक से कहीं जा रहे थे। इगलास अड्डा के निकट उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गए। अन्य हादसों में सोहेल निवासी गड्ढ़ा वाला मोहल्ला थाना सदर कोतवाली, रामवती पत्नी विनोद बाबू निवासी रवि कुंज थाना सदर कोतवाली, ट्विच्चन निवासी रमनपुर थाना हाथरस गेट व हिना पुत्री कमरूद्दीन निवासी जमालपुर जिला अलीगढ़ घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।