फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 16 जनवरी तक बंद रहेंगे 10वीं तक के स्कूल-कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है। शासन से आए आदेश के बाद जिले के 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को 16 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
हालांकि, टीकाकरण के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय आने की अनुमति दी गई है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश शासन ने दिए हैं। डीएम रमेश रंजन ने पत्र जारी कर जिले में कक्षा 10 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान छह जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लेकिन शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने को कहा गया है। इसी प्रकार कक्षा-11 एवं 12 की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 15-18 वर्ष तक के छात्रों को विद्यालयों में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए छात्रों को विद्यालय आने की अनुमति दी गई है। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, लेकिन बच्चों को अनुपूरक पुष्टाहार सामग्री उनके आवास पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें