ग्रीष्मअवकाश के बाद 1 जुलाई से हाथरस जिले के सभी विद्यालयों में रौनक लौट आएगी। परिषदीय विद्यालयों में नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। उन्हें विशेष एमडीएम उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू होगा।
1 जुलाई से विद्यालय खुल जाएंगे। पहले दिन नव प्रवेशित बच्चों का विशेष स्वागत किया जाएगा। विद्यालयों में विधिवत रूप से पठन पाठन शुरू हो जाएगा। -स्वाति भारती, बीएसए, हाथरस।
विज्ञापन
1 जुलाई से माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालय खुल जाएंगे। विधिवत रूप से पठन-पाठन कार्य किया जाएगा। - संतप्रकाश, डीआईओएस, हाथरस।विज्ञापन
सीबीएसई से संबद्ध सभी विद्यालय 1 जुलाई से खुल जाएंगे। पहले दिन रोली तिलक लगाकर विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया जाएगा। - डॉ0 जगदीश शर्मा, सिटी कॉर्डिनेटर, सीबीएसई।