फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपाइयों ने निकाली साइकिल रैलियां, सरकार को कोसा

विज्ञापन
हाथरस : बस स्टैंड से निकाली गई साइकिल रैली में शामिल सपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को साइकिल यात्रा निकालकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। शहर में दो अलग-अलग स्थानों से निकाली गई साइकिल रैलियों में शामिल सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को भी उनके जन्मदिन पर याद किया गया। रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन भी खासा चौकन्ना रहा।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर काफी सपाई एकत्रित हो गए। वहां सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर विनोद सविता ने सपा सरकार में हुए विकास कार्योँ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जनेश्वर मिश्र के नाम से लखनऊ में पार्क बनाया। लखनऊ तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया। उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल सेवा को चालू कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के शासनकाल की योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें अपनी योजनाएं घोषित करने में लगी है। इस सरकार सरकार में नौजवान, गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई सपा के अलीगढ़ रोड स्थित जिला कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों की साइकिलों पर पार्टी के झंडे लगे थे और वह लाल टोपी पहने हुए थे।
इस मौके पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। इस अवसर पर गंगा सिंह सेंगर, नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वार्ष्णेय, हाजी फजलुर्रहमान, डॉ. लक्ष्मण सिंह, पंकज यादव, निखिल अग्रवाल, सुनील कुमार दिवाकर, योगेश समाधिया, रामकुमार शर्मा, गुड्डा पुजारी, मुजीबुर्रहमान, ओमा लाला पान वाले, अशोक कुमार दिवाकर, आजाद कुरैशी, चिंटू शर्मा, लायक सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन मुरसान देशराज सिंह, मीरा वर्मा, राजकुमारी यादव, मोहन, महेश शर्मा, हीरो यादव, जाकिर कुरैशी, टेकपाल कुशवाहा, गौरीशंकर बघेल, राहुल, बालकृष्ण यादव, अजय कुमार आदि काफी सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं सपा की एक अन्य रैली बीएच मिल रोड से निकाली गई। इसे भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मूलचंद निम, रामबहादुर यादव (भोला पहलवान), शिवकुमार समाजवादी, शिवकुमार वार्ष्णेय, अजय शर्मा, कैलाश बिहारी गौड़, विशंभर सिंह एडवोकेट, श्रीराम यादव, रामू पौरुष, बालकिशन यादव एडवोकेट, डॉक्टर अकील अहमद कुरैशी, इरफान अली, मोहम्मद फाइक, कैलाश गौतम, बौ. ठाकुरदास, संदीप दिवाकर, ईश्वरी प्रसाद, सूबेदार सिंह, रामप्रकाश सिंह, दीपेंद्र चौधरी, ताजेंद्र निम, हीरो यादव, विवेक यादव, मंजूर अहमद, हुब्बली प्रधान, राजा भाई, शानू मिर्जा, नेत्रपाल सिंह, डॉ. एम. खान, भोला यादव, जितेंद्र चौधरी, गगन चौधरी, सुनीता यदुवंशी, राम देवी, राजकुमारी यादव, आशीष उर्फ बेंकू आदि काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें