फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पारस हॉस्पीटल के संपर्क में रहे लोगों के क्षेत्रों को किया सैनेटाइज 17-02-13

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा स्थित पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है। इन लोगों के आसपास के क्षेत्र और घरों को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारी इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का डाटा निकालने में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आगरा के पारस हॉस्पिटल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद आगरा जिला प्रशासन इन चिकित्सकों व स्टाफ के संपर्क में आने वाले लोगों का डाटा एकत्रित करने में जुट गया था। इस डाटा को स्कैन करने के दौरान यहां जिले के पांच लोग भी उस अवधि में पारस हॉस्पिटल में उपचार के लिए गए थे। इन लोगों की सूची जिला प्रशासन आगरा ने हाथरस प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को सूची मिलते ही हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी को क्वारंटीन किए जाने और अन्य कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए। सूची के आधार पर एक सिकंदराराऊ, सठिया, बिसावर के गांव अरौठ, महमूद बरसै और नयावास अहवरनपुर के लोग थे, जोकि पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए गए थे। इन सभी के गांवों और आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज कर दिया गया है। यहां तक कि इन लोगों के घरों को भी सैनिटाइज किया गया है और इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला प्रशासन इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों का डाटा भी एकत्रित कर रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें