फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सफाई कर्मी 21 को करेंगे डीपीआरओ कार्यालय की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया कि अगर मांगों का निस्तारण नियत तिथि तक नहीं होता हैं तो 21 मार्च को विकास भवन का घेराव कर समस्याओं का निस्तारण होने तक डीपीआरओ कार्यालय की तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ने चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नो वर्क नो पे किए गए कर्मचारियों के स्पष्टीकरण ससमय साक्ष्यों के साथ देने पर भी आज तक वेतन आहरण नहीं किए गए हैं। निलंबित अवधि के वेतन पिछले दो वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं। बकाया एरियर आज तक नहीं दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्दोष सफाई कर्मचारियों के बोनस बिना किसी कारण व बिना किसी सूचना पत्र के रोक दिए गए हैं। बैठक में मांग की है कि अंतिम बहाल सफाई कर्मियों को सवेतन बहाली की जाए। अवशेष कर्मियों का एसीपी का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

मेडिकल क्लेमों का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि सात मार्च को सीडीओ को संगठन की ओर से ज्ञापन दिया जाएगा। समस्याओं का निराकरण न होने पर 14 मार्च को डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने पर 21 मार्च को डीपीआरओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें