फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आठ उर्वरकों के लिए नमूने, दो विक्रेताओं को दिए नोटिस

विज्ञापन
हाथरस: छापे के दौरान पॉस मशीन चेक करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापे
विज्ञापन

आठ उर्वरकों के लिए नमूने, दो उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
हाथरस। शासन के निर्देशों पर शुक्रवार को जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान आठ उर्वरकों के नमूने लिए गए। वहीं दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिए गए। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई।
शासन ने शुक्रवार को अचानक जिले के उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। कार्रवाई करने के लिए जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार को निर्देश दिए। निर्देश प्राप्त होते ही सीडीओ की ओर से टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर, उर्वरकों का रखरखाव, स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट आदि का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने 8 उर्वरकों के नमूने लिए। 4 डीएपी, एक जिंक, एक यूरिया, एक एनओपी, एक कैल्शियम नाइट्रेट का नमूना लिया। वहीं दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। उर्वरक विक्रेताओं के यहां पॉश मशीन से उर्वरकों की बिक्री का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें