विजेता टीम को ट्रॉफी देते सलेमपुर प्रधानपति रवि पहलवान। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में समुदपुर की टीम ने मेजबान सलेमपुर की टीम को 42 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
सलेमपुर में प्रधान के सहयोग से युवाओं ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें आसपास की दर्जन भर से ज्यादा क्रिकेट टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच सलेमपुर और समदपुर की टीम के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में समुदपुर की टीम 42 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। विजेता टीम के कप्तान बबलू कौशिक को इनामी धनराशि, ट्रॉफी देकर प्रधान ने सम्मानित किया। प्रधान रवि पहलवान ने खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया।