फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपाइयों ने मनाया हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस, जलाए दीप

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस की बेटी के स्मृति दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित करते सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी और ? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हर माह की 30 तारीख को हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाए जाने का आह्वान किए जाने के बाद मंगलवार को सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया। इस दिन सपाइयों ने शाम को स्मृति के प्रतीक के रूप में दीप प्रज्ज्वलित किए और भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हर माह की 30 तारीख को हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाते हुए भाजपा सरकार का दलित और महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब किया जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश में यह आयोजन हो रहा है। भाजपा के शासन में प्रदेश की महिला व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी के साथ विरोध दर्ज करने वालों में जफरुद्दीन,फ़ैसल बेग, रवि चौधरी, हमजा भाई आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें